बस्ती: छावनी में डिजायर और क्रेटा की जोरदार भिड़ंत, महिला गंभीर रूप से घायल, कई अन्य को आईं चोटें

 



बस्ती। (संवाददाता: रविंद्र भट्ट) जनपद के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर गुरुवार दोपहर दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा रामरेखा मंदिर के समीप एक स्कूल के सामने हुआ, जिसमें डिजायर कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

स्पीड ब्रेकर बना हादसे का सबब

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कलवारी की ओर जा रही डिजायर कार और सामने से आ रही क्रेटा कार के बीच भिड़ंत तब हुई जब चालक ने सड़क पर मौजूद स्पीड ब्रेकर से बचने का प्रयास किया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। क्रेटा कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार अरविंद यादव (निवासी खलीलाबाद) और उनके साथी बाल-बाल बच गए।

घायलों का सीएचसी में इलाज जारी

हादसे में घायल महिला की पहचान सालिया बानो के रूप में हुई है। उनके साथ कार में सवार कमरुद्दीन, जैद और सिराज (निवासी वजीरगंज, अयोध्या) को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। छावनी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu